व्हाट्सएप के एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए आया नया फीचर

व्हाट्सएप के एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए आया नया फीचर, ऐसे आएगा आपके काम



 व्हाट्सऐप के लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा वर्जन में एक नया फीचर दिया जा रहा है


एजेंसी

नई दिल्ली।  व्हाट्सऐप के लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा वर्जन में म्यूटेड स्टेटस को हाइड करने का नया फीचर दिया जा रहा है। पिछले कई महीनों से व्हाट्सएप का यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में था और अब इस फीचर को टेस्टिंग के लिए ऐनेबल कर दिया गया है। इस फीचर की मदद से व्हाट्सऐप स्टेटस सेक्शन से म्यूटेड स्टेटस को हाइड किया जा सकता है। अभी म्यूट किया गया स्टेटस सबसे नीचे दिखाई देता है लेकिन इस फीचर के आने के बाद यह पूरी तरह से हाइड हो जाएगा।

अपडेट को व्हाट्सएप के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.19.260 में एक यूजर द्वारा स्पॉट किया गया है। हमने भी इसी समान वर्जन पर इस फीचर को देखा है।  व्हाट्सऐप संभवत: हाइड म्यूटेड स्टेटस अपडेट को रोल आउट कर रहा है।

व्हाट्सएप के इस नए फीचर को देखना चाहते हैं तो इसके लिए व्हाट्सऐप गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम का हिस्सा होना जरूरी है। इसके अलावा आप चाहें तो एपीके मिरर से लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड भी कर सकते हैं। याद करा दें कि म्यूटेड स्टेटस अपडेट फीचर को सबसे पहली बार जून में व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.19.183 में स्पॉट किया गया था।


एक बार इस फीचर के ऐनेबल होने के बाद म्यूटेड अपडेट खुद-ब-खुद हाइड हो जाएंगे। म्यूटेड अपडेट टैब के आगे डाउन ऐरो नज़र आ रहा है, इसपर क्लिक करने के बाद आपको म्यूटेड स्टेटस अपडेट दिखने लगेंगे, आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल ऐरो बटन ऊपर की दिखाई देता है।